Friday, May 22, 2020

करवीर व्रत : आप की हर इच्छा पूरी करेगा यह व्रत 23 मई 2020, शनिवार, ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा


                                  करवीर व्रत : आप की हर इच्छा पूरी                                         करेगा यह व्रत
                                                            
                                                    23 मई 2020, शनिवार, ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा




ज्येष्ठ शुक्ल प्रतिपदा को देवता के बगीचे में जाकर कनेर के वृक्ष का पूजन करें। उसको मूल और शाखा प्रशाखाओं के सहित स्नान कराकर लाल वस्त्र ओढ़ाकर गंध पुष्प धूप दीप और नैवेद्य आदि से पूजन करें ।उसके समीप सप्तधान्य रखकर उस पर केले, नारंगी ,बिजोरा और गुणक आदि स्थापित करें और
 'करवीर  विषावास नमस्ते भानुवल्लभ ।मौलीमण्डन दुर्गा आदिदेवानां सततं प्रिय।।'

 इस मंत्र से अथवा
 'ऊं आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मत्र्यंच हिरण्येन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन्।। ' 



मंत्र से प्रार्थना करके पूजा सामग्री ब्राह्मण को दे दें। फिर घर जाकर व्रत करें यह व्रत सूर्य की आराधना का है। आपद्ग्रस्त अवस्था में स्त्रियों को तत्काल फल देता है ।प्राचीन काल में सावित्री, सरस्वती ,सत्यभामा और दमयंती आदि ने इसी व्रत से अभीष्ट फल प्राप्त किया था।

Thursday, May 21, 2020

वट सावित्री पूजन

                                                     वट सावित्री पूजन




ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को यह व्रत मनाया जाता है। इस दिन सत्यवान सावित्री तथा यमराज सहित पूजा की जाती है। तत्पश्चात फल का भक्षण करना चाहिए। यह व्रत रहने वाली स्त्रियों का सुहाग अचल होता है। सावित्री ने इसी व्रत के प्रभाव से अपने मृतक पति सत्यवान को धर्मराज से भी जीत लिया था।
सुवर्ण या मिट्टी से सावित्री-सत्यवान तथा भैंसे पर सवार यमराज की प्रतिमा बनाकर धूप, चंदन, दीपक, फल, रोली, केसर से पूजन करना चाहिये तथा सावित्री सत्यवान की कथा सुननी चाहिए।

वट सावित्री व्रत की तिथि: 22 मई 2020
अमावस्‍या तिथि प्रारंभ: 21 मई 2020 को रात 9 बजकर 35 मिनट से 
अमावस्‍या तिथि समाप्‍त: 22 मई 2020 को रात 11 बजकर 8 मिनट तक 

कथा - मद्र देश के राजा अश्वपति के पुत्री के रूप में सर्वगुण सम्पन्न सावित्री का जन्म हुआ। राजकन्या ने द्युमत्सेन के पुत्र सत्यवान की कीर्ति सुनकर उन्हें पतिरूप में वरण कर लिया। इधर यह बात जब ऋषिराज नारद को ज्ञात हुई तो वे अश्वपति से जाकर कहने लगे। आपकी कन्या ने वर खोजने में निःसन्देह भारी भूल की है। सत्यवान गुणवान तथा धर्मात्मा भी है, परन्तु वह अल्पआयु है और एक वष्र के बाद ही उसकी मृत्यु हो जायगी।
नारद की यह बात सुनते ही राजा अश्वपति का चेहरा विवर्ण हो गया। ‘वृथा ने होहिं  देव ऋषि बानी’ ऐसा विचार करके उन्होंने अपनी पुत्री को समझाया कि ऐसे अल्पायु व्यक्ति के साथ विवाह करना उचित नहीं। ऐसे अल्पआयु व्यक्ति के साथ विवाह करना उचित नहीं। इसलिए कोई अन्य वर चुन लो? इस पर सावित्री बोली पित जी! आर्य कन्यायें अपना पति एक बार ही वरण करती हैं। राजा एक बार आज्ञा देता है! पंडित एक बार ही प्रतिज्ञा करते हैं! तथा कन्यादान भी एक ही बार किया जाता है। अब चाहे जो हो मैं सत्यवान को ही वर स्वरूप स्वीकार करुंगी। सावित्री ने नारद से सत्यवान मृत्यु का समय मालूम कर लिया था। अन्ततोगत्वा उन दोनों को पाणिग्रहण संस्कार में बाधा गया। वह ससुराल पहुंचते ही सास-ससुर की सेवा में रात-दिन रहने लगी समय बदला, ससुर का बल क्षीण होता देख शत्रुओं ने राज्य छीन लिया। 
नारद का वचन सावित्री को दिन प्रतिदिन अधीर करता रहा। उसने जब जाना कि पति के मृत्यु का दिन नजदीक आ गया है तब तीन दिन पूर्व से ही उपवास शुरू कर दिया। नारद द्वारा कथित निश्चित तिथि पर पितरों का पूजन किया। नित्य की भांति उस दिन भी सत्यवान अपने समय पर लकड़ी काटने के लिए जब चला तो सावित्री भी सास-ससुर की आज्ञा से चलने को तैयार हो गई।
सत्यवान वन में वन में पहुंचकर लकड़ी काटने के लिए वृक्ष पर चढ़ गया। वृक्ष पर  चढ़ते ही सत्यवान के सिर में असहनीय पीड़ा होने लगी। वह व्याकुल हो गया और वृक्ष के ऊपर से नीचे उतर आया। सावित्री अपना भविष्य समझ गई तथा अपने जंघे पर सत्यवान को लिटा लिया। उसी समय दक्षिण दिशा से अत्यन्त प्रभावशाली महिषारुढ यमराज को आते देखा। धर्मराज सत्यवान के जीवन को जब लेकर चल दिये तो सावित्री उनके पीछे चल दी। पहले तो यमराज ने उसे दैवी विधान सुनाया परन्तु उसकी निष्ठा देखकर वर मांगने को कहा।
सावित्री बोली-मेरे सास-ससुर वनवासी तथा अंधे उन्हें आप दिव्य ज्योति प्रदान करें। यमराज ने कहा- ऐसा ही होगा अब लौट जाओ। यमराज की बात सुनकर उसने कहा-भ्गवान् मुझे अपने पतिदेव के पीछे-पीछे चलने में कोई परेशानी नहीं। पति-अनुगमन मेरा कत्र्तव्य है। यह सुनकर उन्होंने फिर वह मांगने को कहा। सावित्री बोली-हमारे ससुर द्युत्मसेन का राज्य छिन गया है उसे वे पुनः प्राप्त कर लें तथा धर्मपरायण हों। यमराज ने यह वर भी देकर लौट जाने को कहा, परन्तु उसने पीछा न छोड़ा। अंत में यमराज को सत्यवान का प्राण छोड़ना पड़ा तथा सौभाग्यवती को सौ पुत्र होने का वरदान भी देना पड़ा।
सावित्री को यह वरदान देरकर धर्मराज अन्तर्धान हो गये। इस प्रकार सावित्री उस बटवृक्ष के नीचे आई जहां पति का मृत शरीर पड़ा था। ईश्वर की अनुकम्पा से उनमें जीवन संचार हुआ तथा सत्यवान उठकर बैठ गये। दोनों हर्ष से पे्रमालिंगन करके राजधानी की ओर गये, तथा माता-पिता को भी दिव्य ज्योति वाला पाया। इस प्रकार सावित्री सत्यवान चिरकाल तक राज्य सुख भागते रहे।
यह व्रत सुहागिन स्त्रियों को करना चाहिए।

|| क्या कहते हैं चीन के सितारे || Kya Kehte Hain China Ke Sitare ||

|| आज का पंचांग ||21/05/2020

|| आज का पंचांग ||
21/05/2020
शुरू कीजिए अपनी दिनचर्या गुरु ऋभुकान्त गोस्वामी जी द्वारा रचित पंचांग के साथ।
#आज_का_पंचांग #AajKaPanchang #Panchang #ऋभुकान्त_गोस्वामी #RibhukantGoswami #Astrologer #Astrology  #LalKitab  #लाल_किताब #PanditBenimadhavGoswami

Thursday, May 07, 2020

भगवान बुद्ध प्रकटोत्सव

|| भगवान बुद्ध प्रकटोत्सव  ||
|| बुद्ध पूर्णिमा ||
आप सभी को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
#बुद्ध_जयंती  #BuddhaJayanti  #बुद्ध_पूर्णिमा #BuddhaPurnima #ऋभुकान्त_गोस्वामी  #RibhukantGoswami #Astrologer #Astrology #LalKitab  #लाल_किताब #PanditBenimadhavGoswami

Wednesday, May 06, 2020

|| भगवान नरसिंह जयंती ||

|| भगवान नरसिंह जयंती ||
आप सभी को भगवान नरसिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
नृसिंह जयंती (6 मई बुधवार) वैशाख शुक्ल चतुर्दशी के दिन भगवान नृसिंह के रूप में अपने भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए अवतार लिया। इस दिन नृसिंह जी की पूजा आदि करनी चाहिए। अपनी शक्ति के  अनुसार दान भी करना चाहिए यह शक्ति तथा पराक्रम के प्रमुख देवता है।
#नरसिंह_जयंती  #NarsinghJayanti  #ऋभुकान्त_गोस्वामी  #भक्त_प्रह्लाद #RibhukantGoswami #Astrologer #Astrology #LalKitab  #लाल_किताब #PanditBenimadhavGoswami

Thursday, April 30, 2020

श्री गंगाजी की संक्षिप्त प्राचीन कथा

श्री गंगाजी की संक्षिप्त प्राचीन कथा


महाभारत (वनपर्व, 109वां अध्याय) जब राजा भगीरथ ने सुना कि महात्मा कपिल ने हमारे पितरों को भस्म कर दिया था और उनको स्वर्ग नहीं मिला, तब राजा ने अपना राज्य मंत्री को प्रदान करे, हिमालय पर जाकर एक सहस्त्र वर्ष पर्यन्त घोर तप किया। जब गंगा प्रकट हुई तक भगीरथ ने उनसे अनुरोध किया कि कपिल के क्रोध से 60000 गर के पुत्र, जो हमारे पूर्व पुरुष (पुरखे) थे, जल गये है। आप अपने अपने पवित्र जल से स्नान कराकर स्वर्ग प्राप्त करा दीजिये। गंगा ने इस पर उत्तर दिया कि तुम शिवजी की आराधना कर उनको प्रसन्न करो। वे ही स्वर्ग से गिरती हुए मुझको धारण कर सकते हैं-अन्य किसी की भी शक्ति से मुझे धारण करने की क्षमता नहीं है। राजा भगीरथ ने कैलाश पर्वत पर जाकर घोर तपस्या करने के बाद शिवजी को प्रसन्न किया। शिवजी ने प्रसन्न हो राजा को वर प्रदान करते हुए अपने सिर का गंगा को धारण करना स्वीकार किया।
शिवजी के यह वर प्रदान करते ही हिमाचल की ज्येष्ठ कन्या गंगा बड़े वेग से स्वर्ग से गिरी और शिवजी ने अपने सिर पर उन्हें भूषण के समान धारण किया। तीन धारावली गंगा शिवजी के सिर पर मोती की माला के समान शोभा पाने लगी। पृथ्वी पर आने के बाद गंगाजी ने राजा सगर से पूछा कि कहो राजन! अब मैं किस ओर चलूं? भगीरथ ने उस और प्रस्थान किया जिस ओर राजा सगर के 60000 पुत्र मरे थे। गंगा राजा भगीरथ के पीछे-पीछे चली गयी। शिवजी गंगा को धारण करने के बाद कैलाश की ओर चले गये। राजा भगीरथ गंगा को समुद्र तक ले आए। गंगा ने समुद्र को (जिसको अगस्तमुनि ने पी लिया था) अपने जल से पूर्व कर दिया। राजा भगीरथ ने अपने पुरुषों को जल प्रदान कर उन्हें स्वर्ग पहुंचा दिया।
वाल्मीकि रामायण (बाल कांड 35वां  सर्ग)-हिमालय की पहली कन्या गंगा और दूसरी उमा है। जब देवताओं ने अपने कार्य सिद्धि के लिये हिमाचल से गंगा को मांगा तक उसने त्रैलोक्य के हित की कामना से गंगा को दे दिया। गंगा आकाश को गयी। हिमवान ने अपनी दूसरी कन्या उमा का विवाह रूद्र से कर दिया।
वाल्मीकि रामायण (बाल कांड 42वां सर्ग)-अयोध्या के राजा दिलीप के पुत्र भगीरथ ने गोकर्ण क्षेत्रा में जाकर सहस्त्र वर्ष तक तपस्या की। ब्रह्मा प्रकट हुए। भगीरथ ने यह वर गांगा कि राजा सगर के पुत्रों की भस्म गंगा के जल से बहाई जाय। ऐसा ही होगा, यह कहते हुए ब्रह्मा ने भगीरथ से कहा कि तुम गंगा को धारण करने के लिये शिवजी को  प्रार्थना करो। गंगा का आकाश से गिरना पृथ्वी से नहीं सहा जाएगा।
तब राजा भगीरथ ने एक वर्ष तक एक अंगूठे से खड़े होकर शिव की आराधना की। उपापति प्रसन्न होकर प्रकट होते हुए बोले-‘राजन् मैं अपने मस्त पर गंगा को धारण करूंगा।’ उकेस बाद गंगा विशाल रूपा और दुःसह वेग से आकाश से शिवजी के मस्तक पर गिरी। गंगा ने यह सोचा था कि वे अपने वेगवती धाराओं से शिवजी को लिये हुए पाताल लोक को चली जायंगी। किन्तु गंगा की यह धारणा गलत निकली। गंगा के इन गर्वपूर्ण विचारों को जान कार अन्तर्यामी शिव ने गंगा के गिरते ही अपनी जटा में गंगा को छिपा लिया। गंगा शिवज के मस्तक पर गिरने के बाद अनेक वर्षों तक शिवजी के जटामंडल में ही घूमती रही।
तब राजा भगीरथ ने कठोर तप करके शिवजी को फिर प्रसन्न किया। शिवजी ने हिमालय के बिन्दु सरोवर के निकट गंगा को अपने जटा से छोड़ दिया। छोड़ते ही गंगा के 7 सोते हो गये। जिन में से आह्लादनी, पावनी और नालिनी ये तीन धाराएं पूर्व की ओर तथा सुचक्षु सीता और सिंधु ये तीन धाराएं पश्चिमी दिशा में गयी। सातवीं धारा राजा भगीरथ के रथ के पीछे चली। जिस मार्ग से राजा जा रहे थे उसी मार्ग से उनके पीछे-पीछे गंगा जी समुद्र तक पहुंची। राजा भगीरथ अपने पूर्व पुरुषों (पुरखों) की भस्म के निकट गंगा को ले गये। जब गंगा ने अपने जल से उस भस् राशि का ेबहाया, तब वे सब पाप मुक्त होकर स्वर्ग को गये। भगीरथ के पीछे-पीछे चलने एवं भगीरथ द्वारा ही पृथ्वी पर आने के कारण ही श्री गंगा जी का नाम भागीरथी विख्यात हुआ।
लिंग पुराण (6वां अध्याय)-हिमालय के मैनाक और क्रौंच नामक दो पुत्रा तयो गंगा और उमा नामक दो कन्यायें थीं।
पद्य पुराण ( पाताल खण्ड 82 वां अध्याय)- वैशाख शुक्र सप्तमी को जन्हु मुनि ने गंगा जी को पी लिया था और उसी दिन पिफर अपने दाहिने कान के छिद्र से बाहर निकाल दिया। उसी से इस तिथि का नाम गंगा सप्तमी हुआ। जैसे देवताओं में विष्णु सर्वोपरि हैं उसी प्रकार सम्पूर्ण नदियों में गंगा जो श्रेष्ठ है।
देवी भागवत (9वां स्कन्दधः6 से 8 अध्याय तक) तथा
ब्रह्मवैवर्त पुराण ( प्रकृति खण्ड-6-7 अध्याय)-विष्णु भगवान की तीन स्त्रियां थीं-लक्ष्मी, सरस्वती और गंगा। एक समय गंगा पर विष्णु का अधिक प्रेम देखकर सरस्वती क्रोध वश गंगा के केश पकड़ने को तैयार हुई। लक्ष्मी ने दोनों का बीच बचाव किया। इस पर सरस्वती ने लक्ष्मी पर क्रोध पर शाप दिया कि तुम वृक्ष एवं नदी रूप होगी तथा गंगा को भी शाप दिया कि तुम भी नदी होकर पृथ्वीतल में जाओंगी। इस पर गंगा ने क्रोधित होकर सरस्वती अपनी कला से नदी रूप हुई जो भरतखण्ड में अपने से भारतीय कहलायी और आपव विष्णु के निकट स्थिर रहीं। गंगा जी भगीरथ के ले आने से भरतखण्ड में आयी और भागीरथी कहलायीं। शिवजी ने गंगा को अपने सिर में धारण कर लिया। लक्ष्मी जी अपनी कला से पद्यावती नदी होकर भारत में आयीं जो पद्या या पद्दा कहलायी। लक्ष्मी जी स्वयं पूर्ण अंश से विष्णु भगवान के समीप ही रहीं। उसके उपरान्त वह धर्मध्वज की कन्या होकर तुलसी नाम से प्रसि( हुई। ये सब कलियुग के पांच सहस्त्र वर्ष बीतने तक भरतखण्ड में रहेंगी। पश्चात नदी रूप त्याग कर सब विष्णु भगवान के स्थान पर चली जायेंगी।
कूर्म पुराण (ब्राह्मी संहिता, उत्तरार्द्ध, 36वां अध्याय) हिमालय पर्वत तथा गंा नदी सर्वत्र पवित्र हैं। सत्ययुग में नैमिशारण्य, त्रेता में पुष्कर, द्वापर में कुरुक्षेत्र तथा कलियुग में गंगा जी तीर्थों में प्रधान है।
अग्नि पुराण (110वां अध्याय) गंगा सर्वदा सब जीवों को गति देने वाली है। जब तक मनुष्य की हड्डी गंगा जी में रहती है तब तक वह स्वर्ग में निवास करता है। गंगा जल के स्पर्श, पान और दर्शन तथा गंगा शब्द के उच्चारण मात्र से मनुष्य की सद्गति होती है। गंगाद्वार, प्रयाग तथा गंगासागर इन तीन स्थानों में गंगा जी का मिलना दुर्लभ है।
हरिद्वार के समीप ही ऋषिकेश एवं लक्ष्मणझूला भी दर्शनीय स्थान हैं जहां समय-समय पर ऋषि, साधु, महात्मा आदि के दर्शन प्राप्त होते रहते हैं।

नौतपा 2026: आखिर क्यों माने जाते हैं साल के सबसे गर्म 9 दिन?

  गर्मी का मौसम आते ही लोग एक शब्द बार-बार सुनने लगते हैं — नौतपा । गांव हो या शहर, बड़े-बुजुर्ग अक्सर कहते हैं, “अभी तो नौतपा बाकी है, असली...